सिंह और यादव का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘समरस फाउंडेशन’ ने बोरीवली (पू.) स्थित संस्था कार्यालय परसिसर में कार्यक्रम कर जौनपुर,कठिरांव के समाजसेवी हरिशंकर उर्फ मंकर यादव व प्रतापगढ़ के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक फतेह बहादुर सिंह को सम्मानित किया।
इस बाबत फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.किशोर सिंह ने कहा कि समाजसेवी हरिशंकर उर्फ मंकर यादव व सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक फतेह बहादुर सिंह सदैव जनता के बीच रह कर उनकी सेवा कर अपनी उपस्थिति का एहसास करते रहे। इन दोनों विभूतियों का आज सम्मान करते हुए मुझे काफी गर्व हो रहा है। ईश्वर दोनों को दीर्घायु करें।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह, कार्याध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र मिश्र,डॉ. विनोद सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, मानिकचंद यादव, आचार्य जीडी शुक्ल, सुरेंद्र पाण्डेय, अशोक सिंह, प्रशांत परदेसी,पूरव गांधी उपस्थित रहे।

