FEATURED

जनप्रहार फाउंडेशन का मेडिकल कैंप,1700 लोगों ने लिया लाभ

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था जनप्रहार फाऊंडेशन की ओर से अंधेरी (पू.) केगुंदवली स्थित मनपा शाला के पास, आकाश कालेज परिसर में मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसका 1700 लोगों ने लाभ लिया।

इस बाबत कार्यक्रम आयोजक व जनप्रहार फाऊंडेशन के अध्यक्ष रविकांत शुक्ला ने कहा कि आज भी समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं,जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और पैसों के अभाव में उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे ही लोगों के सहायतार्थ आज यह कार्यक्रम आयोजित था,जिससे 1700 लोगों ने लाभ लिया।

शुक्ला ने बताया कि शिविर में आंख की बीमारियों से ग्रसित लोगों का चेकप कर उनका मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान 280 मोतियाबिंद के तथा 55 ग्लूकोमा के मरीज पाए गए,जिनका एक माह बाद फाउंडेशन ऑपरेशन कराएगा।
शिविर में विजन फाउंडेशन ऑफ इण्डिया के डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी।

इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक सर्वदानंद शुक्ला,भाजपा मुंबई प्रवक्ता अजय सिंह, रवि दुबे,इन्द्रसेन उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, उत्तम पाण्डेय,केशव चौबे, तरुणा कुंभार,परेश परब, संदीप बिर्जे,अमित प्रसाद, पराग मोरे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *