NationalNews

बेरोजगारी खत्म करने के लिए केंद्र के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी प्रयासरत

‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और मैंने विदर्भ के कम से कम 50,000 युवकों को रोजगार मुहैया कराने का फैसला किया था। इसके अनुसार करीब 27,000 युवकों को विभिन्न तरीकों से पहले ही रोजगार के अवसर मिल चुके हैं और अगले साल तक यह 50,000 के आंकड़े को पार कर लेगा।’’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को नागपुर में फॉर्च्यून फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने मुख्य समस्याओं में से सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। उनके अनुसार रोजगार और नौकरियों के बीच ‘‘अंतर’’ होता है।

रोजगार सृजन पर केंद्र सरकार के प्रयासों पर गडकरी ने कहा कि, ‘‘बेरोजगारी की समस्या से निपटने में हर किसी को नौकरियां नहीं मिल सकती क्योंकि रोजगार और नौकरियों के बीच अंतर है। नौकरियों की सीमाएं हैं और इसलिए किसी भी सरकार की वित्तीय नीति का मुख्य हिस्सा रोजगार सृजन है। यह सोचने की जरुरत है कि कैसे देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *