Entertainment

खेसारीलाल का गाना ‘ठीक है’ बना 2018 का ब्‍लॉकबस्‍टर

साल 2018 भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के लिए बेहद खास रहा, जहां उनकी कई फिल्‍में सुपर हिट रहीं। तो उनके गानों ने भी खूब धमाल मचाया। उनमें से एक गाना ठीक हैबेहद खास रहा है, जो 2018 में भोजपुरी इंडस्‍ट्री का सबसे बड़ा ब्‍लॉकबस्‍टर गाना बना। इस गाने ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया और अब तक इसे 37,748,768 देखा जा चुका है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ठीक हैको लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, इस गाने के कायल भोजपुरी के सिंगर एक्‍टर सह सांसद मनोज तिवारी मृदुल और मेगा स्‍टार रवि किशन ने भी की।

उन्‍होंने कहा कि खेसारीलाल यादव का गाना ठीक है’, गाना नहीं सनसनी है, जो हर तरफ लोगों की जुबान पर चढ़ गई है। यह भोजपुरी इंडस्‍ट्री के लिए अच्‍छी बात है। वहीं, खेसारीलाल यादव के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि ठीक हैगाना अलबम प्रेमिका मिल गईलका है, जिसे खुद खेसारीलाल यादव ने गाया है और गीत प्‍यारे लाल व आजाद सिंह ने लिखे हैं। उन्‍होंने बताया कि ठीक हैगाने को जी म्‍यूजिक कंपनी ने अपने यू-ट्यूब अकाउंट पर रिलीज किया था। इस गाने के छठ पूजा वाले वर्जन छपरा छठ मनायेंगे, ठीक हैको भी लोगों ने हाथों हाथ लिया और यह 20,366,926 बार देखा गया।

बात दें कि म्‍यूजिक वीडियो ठीक हैमें खेसारीलाल यादव के साथ काजल राघवानी नजर आयीं। वैसे एक और बात बेहद दिलचस्‍प है कि डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर सबसे अधिक सुने जाने वाले गानों की सूची में खेसारीलाल यादव के गाने को छठा स्‍थान मिला था, जो एक रिकार्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *