भोजपुरी: खेसारी लाल यादव ने छठ पर्व पर गाया गाना,इंटरनेट पर छाया
पटना : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कलाकार खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. जी हां, एक बार फिर से खेसारी लाल ने एक गाना गाया है, और सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह गाना यूट्यूब पर 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा रहा है. इस गाने में खेसारी लाल का साथ दिया है भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने. इस गाने के जरिये खेसारी अपनी प्रेमिका से कह रहे हैं कि ‘आवह तानी रेल धके.’ दरअसल खेसारी लाल ने यह गाना छठ पर्व को लेकर गाया है. बता दें कि खेसारी लाल ने छठ पर भोजपुरी गाना गाया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा. पिछले 24 घंटों में इस गाने को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. और ये काउंटिंग लगातार बढ़ती ही जा रही है. छठ पर्व पर खेसारी लाल का गाया यह गाना काफी लोकप्रिय माना जा रहा है और उनके फैन्स को दिया एक सौगात माना जा रहा है.
हालांकि इन दिनों दिवाली और छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इससे पहले यूट्यूब पर छठ पूजा से देवी गीत काफी वायरल होना शुरू हो गई है. इस त्योहार में छठ मैया के पूजन के लिए लोग कई नए-पुराने गीत गाते हैं. ऐसे में भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर छठ पूजा गीत गाया.इस गाने के जरिये भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह खेसारी लाल से कहती हैं कि छठ पूजा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, सब प्रसाद ख़रीदा गया है, आप कब आएंगे. इसपर खेसारी लाल जवाब देते हैं कि सब प्लान फेल कर के, आता हूं रेल पकड़ के.

