Social

जनसेवा का दूसरा नाम पीएस फाउंडेशन है : प्रदीप शर्मा

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने कहा ‘पीएस फाउंडेशन’ का दूसरा नाम जनसेवा है। संगठन का गठन जनसेवा भाव से किया गया है। ‘पीएस फाउंडेशन’ के माध्यम समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगी।
सामाजिक संस्था ‘पीएस फाउंडेशन’ की ओर से अंधेरी ( पूर्व ) स्थित मालपा डोंगरी नं. तीन, गणेश मंदिर के पास रियायती दर पर खाद्यान वितरण कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूरी दुनिया में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने समाज के जरूरतमंदों की सेवा की शुरुआत कर दी है। आने वाले समय में इस तरह के कार्यक्रम व्यापक पैमाने पर आयोजित होते रहेंगे, जिससे सभी माता/बहनों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पूरे अंधेरी विधानसभा क्षेत्र में खाद्यान से संबंधित हम बड़े पैमाने पर स्टोर्स खोलने जा रहे हैं, जहां पर महिला बचतगट के माध्यम से लोगों को उनकी जरूरत की समान रियायती दरों पर मिलेंगी। लोगों से निवेदन है कि ‘पीएस फाउंडेशन’ की मुहिम से जुड़कर उसकी योजनाओं का लाभ लें।
गौरतलब है कि इस तीन दिवसीय खाद्यान वितरण कार्यक्रम के जरिये जरूरतमंदों को आधे दामों पर अरर दाल, मटर दाल, चावल, गेंहू, मैदा, चीनी, घी, मशाला, पापड़, राजमा, सूजी इत्यादि खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।ह
इस अवसर पर ‘अजय चैरिटेबल ट्रस्ट’ के अध्यक्ष अजय तिवारी,पूर्व नगरसेविका सुनीता इलावडेकर, ‘नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ’ के अध्यक्ष टीएन दुबे, नरेंद्र शुक्ला, उत्तम पांडेय, अजय शर्मा,विमल शेवाले, भगवंत राव पाटिल, रवि तोलर, वैशाली जाधव, ममता बागवे, मानषी चव्हाण, महेश पाटिल आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *