FEATUREDSocial

पुलिस चौकी का पुननिर्माण एक पुनित कार्य – वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक बाला साहब कदम

पुलिस चौकी का पुननिर्माण एक पुनित कार्य है यह वक्तव्य खडाकपङा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक बाला साहब कदम ने अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक पर बनी हुई पुरानी पुलिस चौकी के पुननिर्माण के लिये भूमि पूजन करते हुये कहा। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप मे उपस्थित नवीन बंसल द्वारा समाज द्वारा किये गये कार्य की सराहना करते हुये,आगे भी ऐसा कार्य करने के लिये प्ररित किया।

समाज के अध्यक्ष अनिलकुमार गर्ग ने जानकारी देते हुये बताया कि वसंतवैली स्थित इस चौक का नाम महाराजा अग्रसेन चौक हो चुका है और इसका निर्माण का कार्य समाज शिघ्र शुरू करने वाला हैं।

 

उन्होंने बताया की इस चौक के नामकरण में भी पूर्व महापौर राजेन्द्र देवलेकर, सुनिल वायले, एवं नगर सेविका श्रीमती रजनी मुरकुटे का सहयोग सराहनीय रहा , एवं इस पुलिस चौकी निर्माण के प्रकल्प रचनाकार भी सुनील वायले ही है, यह निर्माण उनके सूझ-बुझ का ही परिणाम है ।

कार्यक्रम में सम्मानिय अतिथि के रूप में पूर्व नगरसेवक विद्याधर भोईर , सुरेंद्र अग्रवाल, राम रतन गोयल एवं डॉ. नवीन मोदी के अलावा काफी संख्या में समाज की महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, योगेश गर्ग, महेश शाह का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन ध्रुव अग्रवाल ने किया एवं उपस्थित लोगो का आभार तुलसी राम बंसल ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *