कांदिवली में भाजपा महिला मोर्चा का वृक्षारोपण
वृक्षारोपण कार्य महान एक पेड़ सौ पुत्र समान: सुमिता सुमन सिंह
शीतला प्रसाद सरोज
पर्यावरण को साफ- सुथरा बनाने के मकसद से भाजपा उत्तर भारती महिला मोर्चा, मुंबई व छात्राओं ने कांदिवली ( प.) के चारकोप स्थित श्री दयानंद विद्यालय मैदान पर वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक व भाजपा उत्तर भारती महिला मोर्चा, मुंबई अध्यक्ष सुमिता सुमन सिंह ने कहा कि कहा कि इंसान को अगर स्वस्थ जीवन जीना है तो उसके लिए आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखना होगा। यह तभी संभव है, जब पास-पड़ोस का पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी होता है, जिसके लिए सबको आगे आना होगा और पेड़ लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्य महान एक पेड़ सौ पुत्र समान।
गौरतलब है कार्यक्रम में व्यापक पैमाने पर नीम, नारियल, जामुन, आम, चीकू आदि के पेड़ों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा उत्तर भारती महिला मोर्चा, मुंबई उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, कोषाध्यक्ष प्रतिमा वाजपेयी, सीमा दीक्षित, कुमकुम ठाकुर आदि सहिय बड़ी संख्या में श्री दयानंद विद्यालय छात्राओं ने भाग लिया।

