Uncategorized

आधार कार्ड खो गया तो घबराने की जरूरत नहीं. अब रीप्रिंट हो सकता है.

अगर आपका आधार कार्ड खो गया तो घबराने की जरूरत नहीं. अब आप आधार कार्ड को रीप्रिंट हो सकता है.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने पिछले दिनों रीप्रिंट की सर्विस शुरू की है. UIDAI की वेबसाइट पर ऑर्डर आधार रीप्रिन्ट ऑप्शन मौजूद है. आधार में अपडेट कराकर भी रीप्रिंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको कुछ चार्जेज देने होंगे.

कितना देना होगा चार्ज- UIDAI के मुताबिक, आधार ​रीप्रिन्ट सर्विस चार्जेबल है. इसका फायदा उठाने के लिए आधार कार्डहोल्डर को 50 रुपये का भुगतान करना होगा. इसमें GST और स्पीड पोस्ट चार्ज भी शामिल है.

मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी नहीं- रीप्रिंट आधार के लिए अपना आधार नंबर या वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर होना चाहिए. अगर मोबाइल नंबर आधार में रजिस्टर्ड नहीं है तो भी आधार रीप्रिंट करा सकते हैं. इस सर्विस में नॉन-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी पाने का ऑप्शन है

ये है प्रोसेस- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं. वेबसाइट पर माई आधार सेक्शन के ऑर्डर आधार रीप्रिंट पर क्लिक करें. इसके बाद खुले पेज पर आधार नंबर/VID और सिक्योरिटी कोड एंटर करें. अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो सेंड ओटीपी पर क्लिक करें. नहीं तो पहले नॉन-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बॉक्स में क्लिक करें और मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद सेंड ओटीपी करें. रिसीव ओटीपी एंटर करें. नॉन-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी लेकर आप रीप्रिंट आधार तो ले सकते हैं लेकिन उसका प्रिव्यू नहीं देख सकते.

कब तक मिलेगा रीप्रिंटेड आधार– रीप्रिंटेड आधार लेटर पोस्ट ऑफिस को आवेदन के 5 वर्किंग डेज के अंदर उपलब्ध करा दिया जाएगा. 10 वर्किंग डेज के अंदर यह स्पीड पोस्ट के ​जरिए आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर आ जाएगा. डिलीवरी की डिटेल्स आपको SMS के जरिए दे दी जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *