ब्रह्मर्षि भूमिहार सेवा संस्था मुम्बई का “जुड़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज” कार्यक्रम ३ फरवरी को भायंदर में.
( चंद्रभूषण सिंह)
ब्रह्मर्षि सेवा संस्था मुम्बई द्वारा पहली पारिवारिक मिलन समारोह आगामी 3 फरवरी 2019 को भायंदर पूर्व में सायं 4:00 बजे से यहाँ के कामरूप गार्डन एवं मैरिज पार्टी न्यू गोल्डन नेस्ट के पीछे हनुमान मंदिर एवं स्पोर्ट्स कंपलेक्स के बगल में एचपी गैस एजेंसी रोड में आयोजित किया गया है !”जुड़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज” के उद्बोधन के साथ इस कार्यक्रम में मुंबई भर के समाज के सदस्य सपरिवार पहुंचकर समाज को संगठित शिक्षित एवं आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के प्रयास में अपना सहयोग प्रदान करें आमंत्रण पत्रिका में समाज के लोगो से अपने सपरिवार उपस्थिति के साथ अपने सगे संबंधी एवं मुंबई परीजन एवं अन्य जगह में रहने वाले जितने भी भूमिहार समाज के लोग हैं किसी भी अलग-अलग संस्थाओं से जुड़े हुए उनको भी साथ लाने का आग्रह किया गया है !! निमन्त्रण पत्र के अनुसार समागम निशुल्क है इसके लिए कोई भी आपको पेमेंट करने की जरूरत नहीं है!
आइए हम सब भी अपने पूर्वजों के पद चिन्हों पर चलकर भूले बिसरे पलों को याद करके अपने सामाजिक व्यवस्था और उस व्यवस्था की अच्छाई को पुनः स्थापित करने का प्रयास करें इस भाग दौर के जीवन में कुछ पल अपने और अपनों के साथ बिताएं..!!
समारोह के बारे में विशेष जानकारी के लिए अभय राय (9821184084), अरुण कुमार राय, (94223964006) सतीश सिंह, 9869253630 मनोज देव (8652710008) से सम्पर्क किया जा सकता है.

