FEATURED

युवा सेवा संघ की जनसेवा

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था युवा सेवा संघ, मुंबई-ठाणे ने जोगेश्वरी में जरूरतमंदों के सहायतार्थ राशन वितरित किया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।


इस बाबत व्यवस्थापक व भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष रमण झा ने कहा कि जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र स्थित आदिवासी प्रजापुर डोंगरी पड़ा, यूनिट नंबर-19, गौतमनगर, गणेशनगर, कीर्तिनगर, शिवटेकड़ी, प्रतापनगर, दुर्गानगर, नटवर नगर, बांद्रेकरवाड़ी आदि बस्तियों में लॉकडाउन से बड़ी संख्या में दिहाड़ी करने वाले मजदूर व गरीब प्रभावित हैं, जिनकी सेवा में
युवा सेवा संघ, मुंबई-ठाणे ने के राशन वितरित कर लोगों की मदद की।


इस ने कार्य में सुनील गिरी, मंगेश देवरूखकर, विश्वनाथ कोलगांवकर, सतीश लांजेकर, प्रमोद सरमलकर, मिलिंद कांबली, दीपेंद्र भरतवाल, राजा गुप्ता आदि लोगों का सराहनीय योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *