जब पंचवटी एक्सप्रेस मात्र दो बोगियों के साथ चल पड़ी मनमाड़ !
कल्याण – मध्य रेलवे के मेंटेनेंस विभाग की लापरवाही से आज कल्याण में एक बड़ा हादसा होते – होते बच गया। आज सुबह मंबई से पंचवटी एक्सप्रेस मनमाड के रवाना हुई। इसके बाद गाडी कल्याण के पहले पत्री पुल के पास सिग्नल ना होने की वजह से रुकी। कुछ देर पत्री पुल के पास रुकने के बाद जब पंचवटी एक्सप्रेस कल्याण स्टेशन के लिए रवाना हुई तो इंजिन के साथ मात्र दो बोगियां ही कल्याण स्टेशन की तरफ चलीं बाकी सभी बोगियां वहीँ छूट गईं।
इसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। रेलवे के अधिकारियों को जब तक इस घटना का पता चलता पंचवटी एक्सप्रेस कल्याण स्टेशन पहुँच चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बन गई थी। रेलवे के सूत्रों के अनुसार दो बोगियों को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग के टूटने से यह घटना घटी। रेलवे के कुछ सूत्रों का कहना है कि भगवान का यह शुक्र है कि यह कपलिंग खड़ी ट्रैन के वक़्त टूटी , यदि ट्रेन गति पर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

