था अजमल, लेकिन आशीष दुबे बनकर पहले चाची, फिर नाबालिग भतीजी को किया गर्भवती, खार से गिरफ्तार
देवकी यादव
मुंबई पुलिस ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने और गर्भवती करने के आरोप में आज रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की के चाची का अपने साथ किये सेक्स वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उक्त लड़की को फसाया था. इस आरोप में पुलिस ने आरोपी अज़मल लश्कर उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया है
बांगुर पुलिस स्टेशन के अनुसार आरोपी अज़मल लश्कर उर्फ आशीष दुबे ने यहाँ के एक 23 वर्षीय महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर कथित तौर पर बलात्कार किया और महिला के जानकारी के बिना इस कृत्य को आरोपी अज़मल लश्कर उर्फ आशीष दुबे ने अपने मोबाइल पर विडियो बना लिया. और इसी विडिओ को भायरल करने की धमकी देकर पीडिता नाबालिग से भी अवैध सम्बन्ध बना लिए.
मामला का खुलासा तब हुआ जब पीडिता गर्भवती हो गयी. और उसके माता पिता ने जाकर स्थानीय बांगुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. बांगुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को आशीष दुबे बताकर एक पार्टी में इस महिला और उसकी भतीजी के साथ संबंध बनाए।
पुलिस के अनुसार अज़मल लश्कर असम का रहने वाला है, लेकिन इन दिनों मुंबई में रह रहा है। और उसे यहाँ के उपनगर खार से गिरफ्तार किया गया। उसे पीडिता के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
