मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी की गाडी चोरी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले और महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष संदीप जोशी की टोयोटा इन्नोवा क्रिस्टा कार शनिवार को चोरी हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नागपुर के लक्ष्मी नगर निवासी संदीप जोशी मुख्यमंत्री फडणविस के करीबी माने जाते है. अधिकारी के अनुसार चोरी की घटना जोशी के घर के बाहर सुबह हुई। स्थानीय बजाज नागपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उनके अनुसार जोशी ने वाहन की चाबियां एक व्यक्ति को दी थी, जिसने दावा किया कि नियमित तौर पर कार धोने वाले व्यक्ति ने उसे भेजा है । वह व्यक्ति कार लेकर गायब हो गया। नियमित तौर पर कार धोने वाले मंगेश ने जोशी को बताया कि उसने किसी को नहीं भेजा था।
इसके बाद कार चोरी की घटना की शिकायत बजाज नागपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गयी। एक अधिकारी ने बताया कि वाहन को किसी श्रवण कुकरेजा के नाम पर पंजीकरण किया गया था।

