Categories: Political

उल्हासनगर विधानसभा सीट: भाजपा से ओमी कालाणी को टिकट दिया जाना आत्मघाती

उल्हासनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के नेता ओमी कालाणी को टिकट दिए जाने की अफवाहें जोर शोर से है। चुनावी माहौल है और चुनावी अटकलों का बाजार भी गर्म है।

लेकिन भाजपा की तरफ से उल्हासनगर विधानसभा सीट से अगर ओमी कालाणी को टिकट दिया गया तो निश्चित तौर पर यह निर्णय भाजपा के लिए आत्मघाती साबित होगा।

उल्हासनगर विधानसभा चुनाव: भाषाई जंग होने की संभावना

ज्ञात हो कि उल्हासनगर विधानसभा सीट से लगातार पिछले दो सत्र से कुमार आयलानी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ कर जीत रहे है। और इस बार भी उल्हासनगर विधानसभा सीट से कुमार आयलानी का नाम भाजपा की तरफ से सबसे आगे आ रहा है।

ऐसे में भाजपा के आंतरिक गुटबाजी में विरोधी गुट द्वारा जानबूझ कर ओमी कालाणी को भाजपा की तरफ से टिकट दिए जाने की अफवाह जोरशोर से चलाई जा रही है।

ज्ञात हो कि भाजपा के ठाणे जिले के कुछ वरिष्ठ नेताओ को कुमार आयलानी शुरुवात से ही खटकते रहे है। और कुमार आयलानी को परेशानी में डालने का प्रयास लगातार होता रहा है।

भाजपा डोंबिवली ग्रामीण मंडल क्यों? इसका नाम तो भाजपा मालवण मंडल होना चाहिए

अभी कुछ वर्ष पहले ही बिना कुमार आयलानी के सहमति के उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का टिकट बटवारा और ओमी कालाणी को भाजपा में लेकर उसी के समर्थक को महापौर की कुर्सी पर बिठा दिया गया था।

और महापौर का कार्यकाल खत्म होने के कुछ समय बाद ओमी कालाणी ने भाजपा को राम राम कह कर राष्ट्रवादी शरद पवार गुट में शामिल हो गए।

सूत्र लोकसभा चुनाव में महायुति के उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे के लिए, बिना स्थानीय भाजपा विधायक कुमार आयलानी के सहमती से सरेआम विरोधी राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के पप्पू कालाणी से समर्थन मांगने के निर्णय पर भी स्थानीय भाजपाई ने जमकर विरोध दर्शाया था।

विधानसभा चुनाव: कल्याण डोंबिवली के चारों सीटों से भाजपा का सुपड़ा साफ होने के चिन्ह

उस दौरान भी अनेक भाजपाइयों ने ठाणे जिले के कुछ स्वार्थी नेताओं द्वारा उल्हासनगर से भाजपा संगठन को खत्म करने की साजिश माना था।

अब फिर उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र से गैर भाजपाई पृष्ठभूमि के ओमी कालाणी को टिकट दिए जाने से स्थानीय भाजपा संगठन के नेताओं में तीव्र रोष व्याप्त है

rajesh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

10 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

1 day ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 day ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago