Categories: Crime

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण:
महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले ने अब एक नया और बेहद गंभीर मोड़ ले लिया है। इस संवेदनशील मामले में जांच कर रही स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़िता की जाति और पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने में लगातार टाला-मटोली की जा रही है। पुलिस की इस रहस्यमयी चुप्पी और टालने वाले रवैये पर स्थानीय कई हिंदू संगठनों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है और पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए आक्रामक रुख अपना लिया है।

आरोपियों की विशिष्ट धार्मिक पृष्ठभूमि (अरबाज खान, मोईनउद्दीन खान और सलीम खान) और पुलिस के ढुलमुल रवैये को देखते हुए हिंदू संगठनों ने आशंका जताई है कि यह सोची-समझी साजिश के तहत किया गया ‘लव जिहाद’ का मामला हो सकता है। इस विवाद के बाद पूरे कल्याण क्षेत्र में तनाव और भारी आक्रोश का माहौल है।

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

क्या है पूरा मामला?

कल्याण के एक हाई-प्रोफाइल इलाके में रहने वाली पीड़िता को मुख्य आरोपी अरबाज खान ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। अरबाज ने धोखे से युवती के कुछ बेहद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद उसने ये वीडियो अपने दोस्तों—मोईनउद्दीन खान, पलालु और अपने पिता सलीम खान को सौंप दिए और पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

अपराध को अंजाम देने के बाद अरबाज खान ओमान भाग गया था। उसकी अनुपस्थिति में उसके दोस्तों—मोईनउद्दीन और पलालु ने उन वीडियो के दम पर डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि अरबाज के पिता सलीम खान ने भी पीड़िता को प्रताड़ित करने की कोशिश की। इस असहनीय उत्पीड़न से तंग आकर अंततः पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कल्याण-शील रोड के गांवों को ‘नरक’ से मुक्ति: डांस बारों पर राज्य सरकार के कड़े फैसले से स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह

पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर भड़के हिंदू संगठन

इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय हिंदू संगठनों का आरोप है कि पुलिस पीड़िता की जाति और पृष्ठभूमि बताने से जानबूझकर कतरा रही है। संगठनों का कहना है कि यदि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किसी विशिष्ट समुदाय की बेटी को निशाना बनाने का मामला है, तो पुलिस इसे छिपाने का प्रयास क्यों कर रही है?

पुलिस की इस संदेहास्पद भूमिका को लेकर हिंदू संगठन सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस किसी राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव में आकर मामले की गंभीरता को कम करने की कोशिश कर रही है। संगठनों ने मांग की है कि पुलिस बिना किसी पक्षपात के पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करे, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने ‘लुकआउट नोटिस’ के आधार पर मुख्य सूत्रधार अरबाज खान को ओमान से लौटते ही मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबोच लिया है। उसका एक साथी मोईनउद्दीन खान पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। हालांकि, अरबाज के पिता सलीम खान और दूसरा दोस्त पलालु अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago