Categories: FEATUREDPolitical

बड़े जनसैलाब के साथ भाजपा उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड़ ने किया नामांकन

कल्याण : भाजपा उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड़ के नामांकन के दौरान भारी जनसैलाब देखने को मिला। पूर्व मंत्री विनोद तावड़े ने जनसैलाब को देखते हुए कहा कि कल्याण पूर्व से भाजपा उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड़ का जीतना पक्का है।

सुलभा गायकवाड़ ने अपने नामांकन के लिए जनसैलाब के बीच समर्थन के साथ फॉर्म भरा। इस अवसर पर भाजपा केंद्रीय महासचिव मंत्री विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, राज्य के कैबिनेट मंत्री रवि चव्हाण, उल्हासनगर के भाजपा विधायक कुमार आयलानी, भाजपा कल्याण जिला अध्यक्ष नाना सूर्यवंशी, अभिमन्यु गायकवाड, भाजपा के पूर्व नगरसेवक और उत्तर भारतीय नेता मनोज राय, दत्ता गायकवाड के साथ हजारों समर्थक उपस्थित थे।

उल्हासनगर विधानसभा सीट: भाजपा से ओमी कालाणी को टिकट दिया जाना आत्मघाती

इस अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि जनता का भारी जनसमर्थन भाजपा उम्मीदवार सुलभा गायकवाड़ को मिल रहा है, जिससे कल्याण पूर्व विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा को जिताएं ताकि क्षेत्र का पूर्ण विकास हो सके।

सुलभा गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने नामांकन के माध्यम से जनता की सेवा करने और विकास कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने पिछले आठ महीनों में क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क किया और विकास कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयास किए हैं।

उत्तर भारतीय महासंघ शिवसेना उद्धव गुट के प्रत्याशी दीपेश म्हात्रे के साथ

मंत्री रविन्द्र चव्हाण ने कहा कि गणपत गायकवाड़ के काम को देखते हुए उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड़ को भाजपा से उम्मीदवारी दी गई है। फॉर्म भरने के लिए भारी भीड़ उमड़ना उनकी विजय का संकेत है।

बता दें कि सुलभा गणपत गायकवाड़ ने विगत सात माह से कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क बनाया हुआ है और अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले फिलहाल उनका पलडा भारी लग रहा है।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago