मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत
मुंबई, दि. 3
आज सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मुंबई की ओर जा रहे दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हादसा बोरघाट थाने के पास हुआ। दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक से कांच ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद कांच के टुकड़े हाईवे पर फैल गए।
इससे कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया।

