FEATURED

बिंदुरा फाउंडेशन और भाजपा दिवा मंडल द्वारा भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन

भारतीय जनता पार्टी दिवा मंडल और बिंदुरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भव्य रोजगार मेले का उद्घाटन भाजपा भटके विमुक्त मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश, जनरल सेक्रेटरी शिवाजी आव्हाड के द्वारा किया गया।

 

दिवा व आसपास के क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से रोजगार प्रशिक्षण व रोजगार मेला का सफलतापूर्वक आयोजन गत रविवार को किया गया था।

इस अवसर पर शिविर के प्रमुख आयोजक भाजपा दिवा मंडल अध्यक्ष रोहिदास मुंडे, महिला मंडल अध्यक्षा ज्योति पाटील, अंकुश मढवी और बिंदुरा फाउंडेशन की अध्यक्षा एडवोकेट बिंदु दुबे ने इस रोजगार मेले को सफल आयोजन में प्रमुख योगदान दिया।

इस रोजगार मेले का दिवा व आसपास के बड़ी संख्या में युवक व युवतीयो ने लाभ लिया।

इस आयोजन में थाने शहर कार्यकारिणी सदस्य विजय भोइर, समीर चौहान, युवराज यादव, राजकांत पाटिल, अमरनाथ गुप्ता, शमशेर यादव, अशोक सोलंकी, राहुल साहू, डॉक्टर आघाडी के अध्यक्ष डॉक्टर विद्यासागर दुबे, उत्तर भारतीय मोर्चा दिवा मंडल के प्रमुख अजय सिंह, गुजराती सेल के अध्यक्ष रमेश वोहरा, अवधराज राजभर के साथ अनेक कार्यकर्ता ने इस रोजगार मेले को सफल बनाने में लगातार प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *