FEATURED

करणी सेना ने किया भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल ‘काका’ का समर्थन

प्रेम चौबे/

मुंबई के उपनगर अँधेरी विधान सभा मे हो रहे उपचुनाव मे मुंबई करणी सेना ने भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार मुरजी पटेल काका का समर्थन किया है!मुंबई करणी सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने मुरजी पटेल से मिलकर तुंगा पैराडाइज होटल मे संपन्न हुए पत्रकार परिषद मे उक्त समर्थन की घोषणा की,

उन्होंने कहा कि मुरजी पटेल के सामाजिक कार्यों को देखते हुए करणी सेना के मुंबई अध्यक्ष ने ये निर्णय लिया।

पत्रकार परिषद मे पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल ‘काका’ ने अंधेरी के विकास कार्यों की चिंता करते हुए कहा कि समस्याएं तो बहुत है, पर सबसे बड़ी समस्या राहगीरों व ट्रैफिक की जहां आवागमन की दूरी कुछ मिनट की हैं, पर सफर में घंटों लग जाते हैं,

सरकारी अस्पताल के लिए आरक्षित भूभाग पर सरकारी असपताल का ही निर्माण तेज गति से होगा, मुंबई को सबसे ज्यादा टैक्स अदा करने वाला अंधेरी क्षेत्र आज विकास के अभाव मे सांस ले रहा हैं। मेरी पहली प्राथमिकता सड़को को सिमेंट व क्रंकीट से मजबूत करना है।

पत्रकार परिषद के आयोजन में ‘सुर्खियां समाज की’ संपादक संजय दुबे, दोपहर का सामना के वरिष्ठ पत्रकार व अभिनेता जय सिंह, अक्षयतुण्ड के संपादक किशोर कुमार यदुवंशी, आज का प्रहरी, व मुंबई आसपास के पत्रकार प्रेम चौबे, अतुल जैन, विनोद यादव, सुभाष यादव, फैयाज खान, मानवता का भारत के संपादक सतीश गुप्ता, पत्रकार उत्तम पांडे,मुम्बई करणी सेना के अध्यक्ष सहित कई पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *