सपा-बसपा और कांग्रेस का मंत्र ‘जात पात जपना,जनता का माल अपना’ – प्रधानमंत्री मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नोज में आयोजित अपनी प्रचार सभा में सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा ‘अवसरवादी’ कमजोर सरकार चाहते हैं क्योंकि उनका मंत्र ‘जात पात जपना,जनता का माल अपना’ है।
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार ‘‘जाति की राजनीति में मुझे मत घसीटिये।’’ उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोगों ने चौकीदार को गाली दी, राम भक्तों को गाली दी लेकिन परिणाम यह हुआ कि वे ही लोग खत्म हो गए । उन्होंने कहा कि यह अवसरवादियों का गठबंधन है और यह महामिलावटी है।
मोदी ने आरोप लगाया कि महामिलावटी गैंग मजबूर सरकार चाहते हैं क्योंकि ‘जात पात जपना ,जनता का माल अपना’ उनका मंत्र है।प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार आतंकवाद पर नया हिंदुस्तान अब डरेगा नहीं । नया हिंदुस्तान आतंकियों के घर में घुसकर मारेगा ।
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार ‘ये चुनाव न तो भाजपा लड़ रही है न ही भाजपा के कार्यकर्ता लड़ रहे हैं । इस बार का चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता लड़ रही है ।’ मोदी ने कहा कि नयी पीढ़ी सपा-बसपा के अवसरवाद को अच्छी तरह पहचानती है ।

