संतोष कनौजिया अध्यक्ष और किशोर यादव भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महासचिव बने
भारतीय जनता पार्टी डोंबिवली ग्रामीण उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष पद पर संतोष कनौजिया और महासचिव पद पर युवा किशोर यादव की नियुक्ति की गई है यह नियुक्ति डोंबिवली भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सूर्यकांत मालकर ने की है।
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष संतोष कनौजिया बीमा व्यवसायी है वही महासचिव किशोर यादव का निजी व्यवसाय के साथ लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रियता रही है।
डोंबिवली पूर्व के दावड़ी गांव निवासी भाजपा के नवनियुक्त महासचिव किशोर यादव यहां के चर्चित बॉलीवाल ग्रुप के संस्थापक सदस्य है, इसके साथ पिछले वर्ष भर से दावडी स्थित राम मंदिर में हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा करवाने में प्रमुख भूमिका रहती है। इसके साथ अपने क्षेत्र में इस श्रावण मास में मांस बिक्री पर पाबंदी में प्रमुख भूमिका रही है।
इन दोनो की नियुक्ति पर भाजपा पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नंदू परब, पूर्व ग्रामीण मंडल उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष बबलू तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व भाजपा नगरसेवक जालिंधर पाटिल, रामाकांत पाटील ने बधाई दी है।