LatestPolitical

आरयू सिंह बने भाजपा महामंत्री, लोगों में खुशी की लहर

( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ने पार्टी के उपाध्यक्ष आरयू सिंह का प्रमोशन कर उन्हें महामंत्री नियुक्त किया।
यह नियुक्ति सिंह की उत्तर भारतीयों में मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ जनों की सलाह पर भाजपा, मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने की।अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरयू सिंह ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर- कसर बाकी नहीं रखूंगा।

सिंह की नियुक्ति पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, उत्तर- पश्चिम जिला के अध्यक्ष रविशंकर दुबे, इष्टदेव त्रिपाठी, एड. राज यादव, महेंद्र सिंह गोसाईं, मनोज तिवारी, प्रमोद मिश्रा, ब्रह्मदेव पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, अजय शुक्ला, अजित सिंह, राकेश दिवाकर, राजेंद्र मिश्रा, राजकुमार पांडेय, कमल यादव, अवधेश सिंह, जेपी दुबे, मनमोहन मिश्रा, चिंतामणि यादव, सरिता दुबे, राजेश गुप्ता सिंह, राहुल मिश्रा, अमित सिंह, पन्नालाल यादव, मंजू सिंह, संगीता गुप्ता, आरती गुप्ता, मंजू गुप्ता, मंजू यादव, राकेश तिवारी, अखिलेश मिश्रा, अप्पू राय, आनंद मिश्रा, संतोष यादव, घनश्याम यादव, उमाशंकर गौतम, शिवपाल तोमर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

ये भी पढ़े – क्या रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले का सीधा प्रसारण सम्भव – उच्चतम न्यायलय ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *