FEATUREDSocial

रामजी पाण्डेय बने ब्राह्मण सेवा संघ के नए अध्यक्ष, अंधेरी में हुई कार्यकारिणी की बैठक

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। समाजसेवी व अंधेरी पूर्व निवासी रामजी पाण्डेय को ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अंधेरी पूर्व के न्यू नागरदास रोड स्थित अपोलो स्टेट परिसर में ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई की कार्यकारिणी की अति आवश्यक बैठक हुई, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने आय-व्यय व संगठन के विस्तार आदि जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से रामजी पाण्डेय को संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रामजी पाण्डेय ने कहा कि संगठन के लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर अपने समाज के लोगों को एकत्रित कर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय, साहब लाल चौबे, रंगनाथ दुबे, ब्रह्मदेव पाण्डेय, श्यामजी दुबे, विजय पाण्डेय, संतोष मिश्रा, चिंतामणि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *