FEATUREDSocial

युनाइटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन…

प्रेमचौबे/

पालघर – नालसोपाड़ा मे अत्याधुनिक युनाइटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन आमदार क्षितिज ठाकुर के हाथो संपन्न हुआ।

इस उद्दघाटन समारोह में महापौर प्रविण शेट्टी , माजी उप महापौर सगीर अहमद डांगे, सभापति किशोर गजानन पाटील,नगरसेवक राजेश कमलाकर डगे , नगरसेवक समिर डबरे, नगर सेविका शबनम आरिफ शेख,इलेक्ट्रिक इंड्रस्टी से संदीप दुबे ,भवन निर्माता संजय मोरे,कार्पोरेट इंश्योरेंस से श्री राम जामकर, रश्मि कंट्रक्शन मुख्य अभियंता स्वप्निल पगारे, ब्यूटी स्पेशलिस्ट दिव्या चौधरी चार्टर्ड अकाउंटेंट रेश्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यूनाइटेड हास्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डाँ. अयूब शाह और अतुल पांडे ने बताया आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह अस्पताल
नालासोपारा, वसई,विरार के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक ऐसा प्रयोग हैं जो ,मुंबई के चुनिंदा अस्पतालों मे ही उपलब्ध हैं। डाँ.सुरेश पाटील,डाँ सचिन पाटील, डाँ वाघ,नजीब चावरे की गरिमामयी उपस्थिति मे जय शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जानकारी दी पिछले 3 सालो के लिए कुछ सोशल काम के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुयी थी जिसमें काफी सफलता भी मिली इससे उत्साहित होकर हमारा अगला प्रोजेक्ट 20 अप्रेल को लांच किया जाऐगा जिसकी जानकारी हम लोग शीघ्र सार्वजनिक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *