FEATUREDSocial

आनेवाले कुछ वर्षों में भारत सहित पृथ्वी पर भीषण आपातकाल आनेवाला है – ज्योतिषाचार्य नीलेश सिंगबाल

आंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद में पू. नीलेश सिंगबाळ का ‘रविंद्रनाथ टागोर पुरस्कार’ देकर सम्मान !

आनेवाले भीषण आपातकाल का अचूकता से अनुमान लेकर ज्योतिषाचार्य समाज को मार्गदर्शन करे ! – पू. नीलेश सिंगबाळ, महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय

अनेक संतों के बताए अनुसार आनेवाले कुछ वर्षों में भारत सहित पृथ्वी पर भीषण आपातकाल आनेवाला है । उसमें प्राकृतिक आपदा, युद्ध इत्यादि घटनाओ के कारण बडी मात्रा में जनसंहार होने की संभावना है । इस संदर्भ में ज्योतिषशास्त्र क्या कहता है; व्यक्ति, समाज और भारत की कुंडली क्या कहती है, इसका अध्ययन कर इस काल में ‘ज्योतिषशास्त्रानुसार क्या उपाय करने चाहिए, कौनसी उपासना करना आवश्यक है ?’ वह समाज को बताना चाहिए ।

इस हेतु आनेवाले आपातकाल का अचूकता से अनुमान लेकर ज्योतिषाचार्य समाज को मार्गदर्शन करें, ऐसा आवाहन महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय के नीलेश सिंगबाल ने किया । वे ४३ वें ‘एन्युअल इंटरनेशनल कॉन्फरन्स इन एस्ट्रोलॉजी एन्ड ओरिएंटल हेरिटेज’ के आंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद में बोल रहे थे । इस परिषद का आयोजन बंगाल के ‘इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल हेरिटेज’ की ओर से रविंद्र भवन ऑडिटोरियम में किया गया है ।

परिषद् में कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संबुद्ध चक्रवर्ती और इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल हेरिटेज के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण शास्त्री के हाथों महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय के नीलेश सिंगबाळ को ‘रविंद्रनाथ टागोर पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया ।

७ से १० फरवरी २०२० तक चलनेवाले ज्योतिष परिषद में ८ फरवरी को नीलेश सिंगबाल ने ‘महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय’ का ‘आध्यात्मिक शोधकार्य और ज्योतिष’ इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए । इस कार्यक्रम के लिए विविध देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति, विविध विद्यापीठों के कुलगुरु, उप-कुलगुरु और विविध क्षेत्रों के तज्ञ और प्रसिद्ध ज्योतिषी उपस्थित रहे । इस परिषद में तामिलनाडू के सुप्रसिद्ध ‘सप्तर्षी जीवनाडीपट्टी’ के वाचक ॐ उलगनाथनजी की भी वंदनीय उपस्थिती प्राप्त हुई ।

इस परिषद में बोलते हुए पू. सिंगबाळजी से कहा कि, परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के मार्गदर्शनानुसार महर्षि अध्यात्म विश्‍वविद्यालय द्वारा सनातन धर्म के विविध आचार, आहार, वेशभूषा, केशभूषा, संगीत, अक्षरयोग, तीर्थक्षेत्र, मंदिर, संत और साधना का व्यक्ति, वस्तु, वास्तु और वातावरण पर होनेवाले परिणामों का आध्यात्मिक दृष्टिकोन से, तथा वैज्ञानिक परिभाषा में अध्ययन किया जाता है ।

साथ ही ज्योतिषशास्त्र में भी विविधांगी अनुसंधान कार्य चल रहा है । इसके अंतर्गत अबतक देशभर में हुए ज्योतिष अधिवेशनों में १३ से अधिक ज्योतिषशास्त्र पर शोधप्रबंध प्रस्तुत किए गए हैं । जिन व्यक्तियों को अनिष्ट शक्तियों का कष्ट है और जिन्हें अनिष्ट शक्तियों का कष्ट नहीं है, ऐसी ३०० लोगों की कुंडलियां तथा संत और दैवी बालकों की भी कुंडली अनुसंधान हेतु संग्रहित की हैं ।

इनकी कुंडली में समान योगों का अध्ययन कर व्यक्ति को मोक्षप्राप्ति करने के लिए ज्योतिषशास्त्र के आधार पर सहायता और मार्गदर्शन कर सकें, इस व्यापक उद्देश्य से अनुसंधान करने हेतु हम प्रयासरत हैं । इस ईश्‍वरीय कार्य में ज्योतिषी सम्मिलित होकर अपना भी योगदान दें, ऐसा आवाहन भी सिंगबाळजी ने इस समय किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *