दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निवास पर प्रदर्शन का विरोध कल्याण में
कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चा व उग्र प्रदर्शन किए जाने की तीखी प्रतिक्रिया कल्याण डोंबिवली में भी देखने को मिली।
आम आदमी पार्टी कल्याण डोंबिवली शाखा द्वारा कल्याण पूर्व के कांटेमानवली नाके पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जमा होकर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।
आप मुंबई मीडिया प्रभारी दीपक दुबे के अनुसार इस हमले को केवल श्री. अरविंद केजरीवाल पर हमला नहीं माना जा सकता। बल्कि इसे दिल्ली और पंजाब में जारी राष्ट्रहित में जारी गतिविधियां का विरोध माना जाना चाहिए। इसलिए इसका तीव्र विरोध करना हमारा कर्तव्य है।
आज दोपहर 12.30 बजे कटेमनवाली नाका, कल्याण (पूर्व) में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे और भाजपा के गुंडों के इस कायराना हमले का विरोध किया.