विकास कार्यों से बौखलाए विरोधी: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हमला, अंधेरी में पक्षप्रवेश सम्मेलन में गरजे शिंदे
शीतला प्रसाद सरोज
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे ने रविवार देर शाम मुंबई के अंधेरी (पूर्व) में आयोजित एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।
कार्यक्रम का आयोजन शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से एमआईडीसी स्थित जाइलो हॉल में किया गया, जिसमें कई अन्य दलों के नेताओं ने पार्टी में प्रवेश किया।
विकास से चिढ़े विरोधी, आत्मचिंतन करें – शिंदे
अपने भाषण में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि:
“केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार चौतरफा विकास कार्य कर रही है, जिससे विरोधी बौखला गए हैं। वे झूठे आरोपों और अफवाहों का सहारा ले रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि:
“आरोप-प्रत्यारोप लगाने वालों को पहले आत्मचिंतन करना चाहिए।”
मुंबई तोड़ने का नहीं, जोड़ने का शहर है
शिंदे ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और यहां लोगों को जोड़ने का काम होता है, तोड़ने का नहीं।
अपने मुख्यमंत्री काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा:
> “लाडली बहनों के लिए शुरू की गई योजना बंद नहीं होने वाली है। जो इसका विरोध करते हैं, वे लाडली बहनों के दुष्ट भाई हैं।”
विकास गाथा: खड्ढा मुक्त अभियान और ‘आपला दवाखाना’
शिंदे ने जानकारी दी कि मुंबई की सड़कों पर बने गड्ढों से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ‘खड्ढा मुक्त अभियान’ चला रही है, और जल्द ही नागरिकों को गड्ढों से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा:
“हमें कुर्सी की चाहत नहीं है, हमें जनता के विकास की चाहत है।”

अंधेरी के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा:
“स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ‘काका’ के नेतृत्व में अंधेरी में लगभग 70% विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं।”
वर्तमान में अंधेरी में 6 ‘आपला दवाखाना’ चलाए जा रहे हैं, जहां गरीबों और ज़रूरतमंदों को इलाज की सुविधा दी जा रही है।

पक्षप्रवेश में कई दिग्गज शामिल
इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से शामिल हुए:
सुनिता इलावडेकर – शिवसेना (उद्धव) की पूर्व नगरसेविका
अविनाश सावंत – मनसे के पूर्व नगरसेवक
हरिश्चंद्र जोगदंड – कांग्रेस एससी/एसटी सेल उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष (पूर्व)
बिन्दू भंडारी – कांग्रेस
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी नवप्रवेशियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति कमलेश राय, शेखर तावड़े, राजकुमार यादव, मोहन कलवार, मोहन गिरी, प्रकाश शिंदे, शहनाज़ मालदार, सफ़िया नदाफ़, जूली शिंदे, शमीम शेख, रितिक सिंह, जीतू नेपाली, साक़िब ख़ान, अभिजीत ठाकुर, नितिन रैनाक के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता भी उपस्थित रही।

