FEATURED

मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड. आशीष शेलार का सत्कार कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। समाजसेवी और जोगेश्वरी ( पश्चिम ) निवासी रामसेवक यादव ने भारतीय जनता पार्टी, मुंबई के अध्यक्ष विधायक एड. आशीष शेलार से मुलाकात कर संगठनात्मक व चुनावी मुद्दे पर चर्चा की।

बहु-मंजिली इमारत जितनी आरामदायक उतनी खतरनाक, २०वी मंजिल से गिरा 13 वर्षीय बालक

शनिवार को रामसेवक यादव के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बांद्रा ( पश्चिम ) स्थित शेलार के आवास पर पहुँचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने आशीष शेलार का शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

उद्धव ठाकरे की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल “शिवसेना मेरी” वाली याचिका टली

इस बाबत रामसेवक यादव ने बताया कि भाजपा,मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार से मिलने का समय पहले से निश्चित था। इस मुलाकात के दौरान हम लोगों ने होने वाले मनपा चुनाव, लोकसभा चुनाव और विधानसभा के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुतम कैसे मिले, इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से स्वप्नील कारभारी, रमेश शेडगे, संदीप गणार शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *