FEATURED

मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान, समारोह में बच्चों के माता पिता भी रहे उपस्थित

प्रेम चौबै

मुंबई : कांदिवली पश्चिम, बजाज रोड स्थित मनपा हिंदी विद्यालय के सभाग्रह में ‘यदु यादव कोश’ पारिवारिक परिचय पत्रिका द्वारा मेधावी छात्रों के पुरस्कार सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के माता पिता भी उपस्थित थे।

गौरतलब है की ‘यदु यादव कोश’
पारिवारिक परिचय पत्रिका के प्रधान संपादक एस एन यादव की तरफ से कांदिवली में मेधावी छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्मार्ट फोन,नगद राशि, मेडल, सर्टिफिकेट, बुक, पेन सेट इत्यादि सामान देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है।

इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष मा.नगरसेवक कमलेश यादव के साथ अतिथि के रूप में मा. नगरसेवक राजपति यादव, ख़ुशी इंटरप्राइजेज के डाइरेक्ट धर्मेंद्र यादव, उद्योगपति सुनील विक्रमा यादव, डॉ. विनय यादव, लाडली के डाइरेक्टर दिलीप टी के यादव, उत्तर प्रदेश स्थित बदलापुर ग्राम पंचायत सदस्य रामशंकर यादव, मशहूर स्केच फेस डिज़ाइनर नितिन यादव, डॉ. शैलेश यादव, बीएमसी अधिकारी मानिकचंद यादव, लालबहादुर उर्फ़ लल्लन यादव, यादव इंजीनियरिंग के डाइरेक्टर राजकुमार यादव, यदुवंशी समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत रामप्यारे यादव, स्वामी विवेकानंद विद्यालय दहिसर के शिक्षक सुरेंद्र यादव, निहाला यादव, जगदीश यादव, अलगू यादव, शिवशक्ति विद्यालय के प्रबंधक शिवपुजन यादव, आचार्य सूरजपाल यादव, जे पी यादव, सुक्खू यादव, सुरेश यादव, उद्योगपति टी के यादव, एम पी यादव, विनोद यादव, पत्रकार शैलेश यादव, धड़क कामगार के झूल्लूर यादव, नेरुल से अशोक यादव, भोलानाथ, सत्यनारायण यादव, अनिल यादव, इंदौर से अरविन्द यादव, समाज विकास मंच के कन्हैया यादव, कृष्णा यादव, गोविन्द यादव, रामचरण यादव, शिवपुजन यादव इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सम्मान समारोह में आए हुए अतिथियों द्वारा 10 वीं व 12वीं की परीक्षा में बेहतरीन अंकों के साथ परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ICSE बोर्ड (10 वीं ) से 95.80% अंक हासिल करने वाली कुमारी श्रेया दीनानाथ यादव को स्मार्ट फ़ोन देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। समारोह में आए हुए अतिथियों का ‘यदु यादव कोश’ पारिवारिक परिचय पत्रिका के प्रधान संपादक एस एन यादव ने आभार व्यक्त किए।

21 thoughts on “मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान, समारोह में बच्चों के माता पिता भी रहे उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *