FEATUREDSocial

वर्सोवा में मोहित भारतीय की अगुवाई में विशाल बाइक रैली

( शीतला प्रसाद सरोज )
मुंबई। देश के 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष मोहित भारतीय के नेतृत्व में वर्सोवा विधान सभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई बाइक रैली में भारी संख्या में स्थानीय युवक और युवती जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए।

यह बाइक रैली सुबह 10 बजे लोखंडवाला के जॉगर्स पार्क से शुरू हुई और मिल्लत नगर, ओशिवरा पुलिस स्टेशन, बेहराम बाग, एसवी रोड, जेवीएलआर फ्लाईओवर, जोगेश्वरी पश्चिम, आजाद नगर, अंबोली, वीरा देसाई रोड, अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डीएन नगर मेट्रो स्टेशन, लिंक रोड, लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट, शास्त्री नगर, मॉडल टाउन, चार बंगला, सात बंगला मेट्रो स्टेशन, वर्सोवा, आराम नगर और यारी रोड जैसे इलाकों की हर छोटी-बड़ी सड़क और गली से गुजरती हुई दोपहर एक बजे वर्सोवा कोली गांव में समाप्त हुई।
मोहित भारतीय खुद भाजयुमो मुंबई के कई पदाधिकारियों के साथ रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

बाइक रैली में एक हजार से ज्यादा स्थानीय युवक और युवतियां अपनी-अपनी बाइक लेकर शामिल हुईं, जिससे रैली की लंबाई एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी हो गई। सड़क पर दूर-दूर तक सफेद टीशर्ट पहने बाइकर्स ही बाइकर्स दिख रहे थे। बाइक रैली में शामिल युवक और युवतियां तिरंगा-झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। बाइक रैली के दौरान डीएन नगर में तेज बारिश हुई लेकिन बाइकर्स अप्रभावित रहे।
गौरतलब है कि इस मौके पर कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने के बाद युवाओं में और अधिक जोश और उत्साह दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *