महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव – चुनाव आयोग तैयार
(मुंबई आसपास ब्यूरो )
कल्याण – महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। सभी मतदान केंद्रों की रचना भी लगभग पूरी कर ली गई है।
कल्याण पूर्व , कल्याण पश्चिम , कल्याण ग्रामीण और डोम्बिवली विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं की बात करें करें तो कल्याण पूर्व में मतदाताओं की संख्या दो लाख बत्तीस हज़ार ८७३ है , यहां ३४६ मतदान केंद्रों पर मतदाता मतदान कर सकेंगे। कल्याण पूर्व की मतगणना उल्हासनगर के वी टी सी मैदान के बैडमिंटन हाल में होगी। कल्याण ग्रामीण में दो लाख ३२ ,३६६ पुरुष मतदाता हैं। एक लाख ९० हज़ार ४७४ महिला मतदाता , ५६ तृतीयपंथी मतदाता और ४१३ दिव्यांग मतदाता हैं।
ये भी पढ़े – ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ के नाम से ठगी करने वाले चीटर्स अब पुलिस हिरासत में
कल्याण पश्चिम में कुल मतदाता चार लाख ४४ हज़ार २२७ हैं। जिनमें से दो लाख ३५ हज़ार ७३८ पुरुष और दो लाख आठ हज़ार ७३८ महिला मतदार हैं , इसके अलावा ०६ तृतीये पंथी मतदाता हैं। यहां ४२० मतदान केंद्रों के माध्यम से मतदाता मतदान कर सकेंगे। डोम्बिवली विधान सभा क्षेत्र में तीन लाख ५१ हज़ार ५२६ मतदाता हैं , जिसमें से एक लाख ८१ हज़ार ६८१ पुरुष और एक लाख ६९ हज़ार ८४५ महिला मतदार हैं। ३२३ मतदान केंद्रों के माध्यम से डोम्बिवली में मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
ये भी पढ़े – डोम्बिवली में प्रेम प्रसंग की जानकारी देने के शक में युवक की हत्या।

