Political

महाराष्ट्र राज्य में पालक मंत्रीयों की सूची जारी,

*महाराष्ट्र राज्य में पालक मंत्रीयों की सूची जारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा*

*दीपक केसरकर- मुंबई, मंगलप्रभात लोढ़ा – मुंबई उपनगर,रवींद्र चव्हाण – पालघर के पालकमंत्री नियुक्त*

(प्रेम चौबे)

मुंबई/ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पालक मंत्रियों की घोषणा कर दी गयी हैं। नयी सरकार बनने के बाद जिले के पालक मंत्रियों की नियुक्ति होने की अटकलें लगती रही.

इन अटकलों को विराम देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने जो सूची बनाई हैं वो इस प्रकार हैं। मुंबई के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान मंत्री मंगलप्रभात लोढा – मुंबई उपनगर , तथा मुंबई शहर सहित कोल्हापुर का दायित्व दीपक केसरकर, सुधीर मुनगंटीवार को गोंदिया, चंद्रपुर व पालघर , सिंधुदुर्ग के पालक मंत्री का दायित्व रवींद्र चव्हाण को सौंपा गया हैं।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अमरावती, नागपुर, अकोला,भंडारा,वर्धा,गढचिरौली, जिले के पालक मंत्री रहेंगे. नियोजन मंत्री के तौर पर भी वे इन जिलों के कार्य संभालेंगे.

अन्य पालक मंत्री इस प्रकार हैं ,चंद्रकांत दादा पाटील- पुणे,विजयकुमार गावित- नंदुरबार, राधाकृष्ण विखे पाटील- अहमदनगर, सोलापुर,
गिरीश महाजन- धुले,लातूर, नांदेड, गुलाबराव पाटील – बुलढाणा, जलगाव ,दादा भुसे – नाशिक,संजय राठौड़ – यवतमाल, वाशिम,सुरेश खाडे – सांगली,
संदिपान भुमरे – औरंगाबाद ( संभाजीनगर)
उदय सामंत- रत्नागिरी, रायगड़, तानाजी सावंत-परभणी, उस्मानाबाद (धाराशिव) अब्दुल सत्तार- हिंगोली, अतुल सावे – जालना, बीड तथा सातारा, ठाणे के पालकमंत्री का दायित्व सौंपा शंभुराज देसाई को सौंपा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *