google-site-verification: googled7b5055a55096bfc.html
FEATURED

वसई में वकील ने किया, वकील के साथ बलात्कार, पीड़ित ने की आत्महत्या की कोशिश

विरार पुलिस ने यहां के एक वकील सुशांत जगताप के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। जगताप फरार है।

सुशांत जगताप और पीड़ित महिला वकील वसई में रहते हैं। 16 अक्टूबर 2021 को जगताप महिला वकील के घर गया। शादी का बहाना बनाकर उसने महिला से बलात्कार कर दिया।

बाद में शादी से मुकर गया। जगताप की हरकतों से आहत वकील ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली। उसे संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विरार पुलिस ने वकील का बयान दर्ज कर जगताप के खिलाफ भादसं की धारा 376 और 376 (3) (एन) के तहत एफआईआर (सीआर 490/2022) दर्ज किया है। जगताप फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *