FEATUREDLatest

खाकी वर्दी को लगा खादी का चस्का ! कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी लड़ेंगे चुनाव।

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को सामने देख कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी अपना भाग्य आजमाने को तैयार दिख रहे हैं।  इसके लिए इन पूर्व  पुलिस अधिकारियों ने बाकायदा विभिन्न राजनीतिक दलों की सदस्यता भी ले ली है। बस अब राजनीतिक पार्टियों से हरी झंडी मिलते ही नामांकन भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े – भाजपा से झुनझुना लेकर नाच रहे हैं उत्तर भारतीय नेतागण

बता दें कि इनकाउंटर किंग के नाम से मशहूर प्रदीप शर्मा नालासोपारा विधानसभा से शिवसेना की टिकिट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव लड़ने के लिए प्रदीप शर्मा ने पुलिस की नौकरी से भी त्यागपत्र दे दिया था।  इसी कड़ी में अब कल्याण के  कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके जगदीश लोहालकर ने मनसे का दामन थाम लिया है और कल्याण पूर्व से टिकिट के लिए दावेदारी भी ठोक दी है।

ये भी पढ़े – डोम्बिवली विधानसभा से शिक्षित और स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार की जीत पक्की – आप नेता दीपक दुबे

एक और इंकॉउंटर किंग  रविंद्र आंग्रे ने पहले बीजेपी का  दामन थामा था।  अब उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर टिकिट की मांग की है। इसी तर्ज पर मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रहकर बाद में कल्याण के बाजारपेठ पुलिस स्टेशन से सेवानिवृत हुए रविंद्र तायड़े ने शिवसेना का दामन थाम लिया है और अब मुम्ब्रा मतदार संघ से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की राजनीती के प्रति रुचि को देखते हुए अब हर कोई यही कह रहा है खाकी को लगा खादी का चस्का।

ये भी पढ़े – पुलिस थाने के लिए रिश्वत में जेरॉक्स पेपर व अन्य स्टेशनरी मांगने के आरोप में दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *