हॉरर फिल्म काव्या का मुहूर्त संपन्न
मुंबई। ब्रँड बॉक्स स्टुडिओज ने अपनी अगली फिल्म काव्या का रविवार को एक सादे समारोह में मुहूर्त किया। काव्या हिंदी और वेब फिल्म होगी।
वर्षों तक मीडिया से जुड़े रहे शंकर निकालजे- जो कि इस फिल्म के संवाद लेखक भी हैं- ने बताया कि काव्या ब्रँड बॉक्स स्टुडिओज की प्रस्तुती है | इंडियन हॉरर फिल्म का यह प्रयास निर्माता राजेश चंद्रशेखर, राजेश मेनन, शंकर निकालजे, रोनाल्ड सिक्वेरा, तबरेज शेख और एल्विन राजा ने किया है और सहनिर्माता वरा प्रोडक्शन की नेहा बिस्ट हैं |
निर्माताओं का यह मानना है कि आज डिजिटल मीडिया के दौर में कंटेंट की बहुत डिमांड है और इस डिमांड के चलते ब्रांड बॉक्स स्टूडियोज रेडीमेड कंटेंटओटीटी प्लेटफॉर्म को उपलब्ध कराएगा |
काव्या की शूटिंग सितंबर 2019 से शुरू होगी और नवंबर 2019 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी | फिल्म के कलाकार राशि मल, अमित सिंह, रोनिका शर्मा, उपेंद्र चौहान, सोहिनी नियोगी और फिरोज खान हैं। डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी हैं भूषण वाणी और कार्यकारी निर्माता की कमान संदीप काले संभाल रहे हैं | लेखक सुप्रिया परुलेकर और एलविन राजा हैं | संवाद शंकर निकालजे, प्रमोद शेलार और एल्विन राजा के हैं |

