FEATURED

डोम्बिवली में भव्य कजरी महोत्सव सम्पन्न

डोम्बिवली – स्थानीय पाटीदार सभागृह में रविवार की शाम को भव्य कजरी महोत्स्व का आयोजन किया गया। यह आयोजन अभियान सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था और उत्तर भारतीय समाज , डोम्बिवली – कल्याण की तरफ से किया गया था।

उत्तर प्रदेश के बलिया क्षेत्र से आयी सुप्रसिद्ध कजरी गायिका सुनीता पाठक ने सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस कजरी महोत्सव और नारी शक्ति युवा शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र उपस्थित थे।

इसके अलावा अमरजीत मिश्र , पूर्व भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा उमा खापरे , पूर्व भाजपा नगरसेवक लक्ष्मीकांत उपाध्याय , मनोज राय , उत्तर भारतीय मोर्चा के डोम्बिवली ग्रामीण के अध्यक्ष बबलू तिवारी , उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल , बबन चौबे , विश्वनाथ दुबे , पप्पू दीक्षित , आर पी सिंह , मदन गुप्ता , संतोष कनौजिया ,राजेश यादव , दयानन्द भारद्वाज , सहित कई लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में सुवर्ण पदक हासिल करने वाले गौरव सिंह का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *