११ अक्टूबर से नालासोपारा पूर्व मे श्री राम कथा का भव्य आयोजन
प्रेम चौबे
वसई-नालासोपारा पवनपुत्र हनुमानजी के सरंक्षण मे मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की महती कृपा से ११ अक्टूबर से सायं ४-८ बजे स्थल : नालासोपारा पूर्व ओसवाल नगरी में कथाव्यास पं. बालकृष्ण दास जी के मुखारविंद से पतित पावनी नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन जय माँ विंध्यवासिनी सेवा संस्था के तत्वाधान मे किया जा रहा हैं।
सेवा समिति द्वारा निवेदन किया गया हैं कि समस्त मानस रसिक कुटुंबसह ,मित्रसह, भारी संख्या मे पधारकर कथा श्रवण का लाभ लें।
ज्ञात हो कि विगत कई वर्षो से संस्था द्वारा श्री राम कथा का आयोजन होता आ रहा हैं। पिछले दो वर्षों (कोरोना) के चलते कानूनी बंदिशों के चलते रामकथा नही हो पायी थी,
लेकिन इस वर्ष ईश्वर कृपा से यह सुयोग अक्टूबर माह मे बन रहा हैं इस आयोजन मे सभी रामभक्त सादर आमंत्रित हैं।

