गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन
गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का आज शाम निधन हो गया। विगत कई माह से पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर पीड़ित थे। इस बीमारी से उभरने के लिए उन्होंने गोवा , मुंबई ,दिल्ली और न्यूयोर्क में भी इलाज़ करवाया था। आजकल वह गोवा में अपने निजी घर में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे थे।
पर्रिकर के पारिवारिक सूत्रों ने आज शाम तकरीबन साढ़े सात बजे पर्रिकर के निधन का समाचार दिया।
बेहद ही सादगी भरा जीवन जीने वाले मनोहर पर्रिकर का पूरा नाम मनोहर गोपीकृष्ण प्रभु पर्रिकर था। १३ दिसंबर १९५५ पर्रिकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। पर्रिकर ने २००५ से २००५ तक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली। इसके बाद २०१२ से २०१४ तक वह रहे। २०१४ में पर्रिकर को राजयसभा में चुना गया और रक्षा मंत्री भी बनाया गया। इसके बाद पर्रिकर ने १४ मार्च से अब तक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। पर्रिकर के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी दलों ने शोक व्यक्त किया है।

