ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता, ८० लापता वाहनों की बरामदगी के साथ ९ आरोपी हिरासत में
(म विजय)
ठाणे और इसके आसपास के इलाकों में चार पहिया वाहनों की चोरी होने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फाणसाल्करर और सहायक पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे ने अपने पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचना देकर यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आदेश दिया था इसी दौरान गत 10 अक्टूबर को थाने के वृंदावन सोसाइटी में रहने वाले उद्धव नाना साठे की सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी होने की शिकायत यहां के रावड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई
राबोड़ी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक ३७९ के तहत दर्ज इस अपराध की जांच का जिम्मा पुलिस उप निरीक्षक महेश जाधव को दिया गया, इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस का एक दल पूना जाकर उक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन ढूंढ निकाला और इस मामले में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए ये ९ आरोपी चोरी के वाहनों के इंजिन और चेसिस में फेरबदल करते थे इन वाहनों के कागजात नागालैंड से बनवाते थे बेलगांव, कर्नाटक, राजस्थान में ले जाकर इन गाड़ियों को बेच देते थे
इन्हीं आरोपों में पुलिस ने संदीप मुरलीधर लागू,निवासी मुम्बई,सादिक महबूब खान मुल्ला, निवासी बेलगांव कर्नाटक, अल्ताफ अब्दुल गनी गोकाक, निवासी कर्नाटक, विनीत रतन माघीवाल निवासी मुंबई महाराष्ट्र, मांगीलाल सुखराम जाखड़, निवासी नागौर राजस्थान, जावेद उर्फ बबलू मुख्तार खान, निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, अल्ताफ इकबाल कुरैशी, निवासी प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश, मोहम्मद यूसुफ नईम खान, निवासी प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश, को गिरफ्तार किया और उनके पास से पुलिस ने कुल 170 वाहनों की चोरी के बारे में जानकारी प्राप्त करने का दावा किया है इसमें से 105 वाहनों की पहचान भी हो गई है और 80 वाहन जप्त भी कर लिए गए हैं इसमें से 69 महिंद्रा पिकअप, 8 महिंद्रा बोलेरो, एक हौंडा सिटी, एक वर्ना एकव्रिजा ऐसे कुल 3 करोड 40 लाख रुपया कीमत के वाहन पुलिस ने जप्त किए हैं

