समाजसेविका नीता त्रिवेदी के आवास पर गणपति दर्शन करने पहुंची पूर्व महापौर प्रवीणा ठाकुर
प्रेम चौबे
नालासोपारा पूर्व तुलिंज रोड स्थित गोल्डन इमारत मे समाजसेविका नीता त्रिवेदी के आवास पर श्री गणेशोत्सव के दौरान गणेश चतुर्थी पर विधिपूर्वक भगवान श्री गणेश जी(प्रतिमा) का आगमन हुआ हैं। महाराष्ट्र प्रदेश में सभी प्राकृतिक आपदाएं दूर तथा हर घर खुशहाली की कामना की गयी। प्रथमेश गणपति बाप्पा का दर्शन करने बड़ी संख्या मे लोग पधारकर श्री गणेश के दर्शन प्राप्त करते दिखाई दे रहे हैं।
गणपति बाप्पा के दर्शनार्थ वसई -विरार महानगर पालिका की प्रथम महिला महापौर प्रवीणा हितेंद्र ठाकुर की प्रमुख उपस्थिति रही तो ब्राह्मण सेना प्रमुख मनीष जोशी ‘दादा’ सहित समाजसेवा से जुड़े तमाम श्रध्दालुओं मे राजनीतिक, साहित्यिक व कारोबारी उद्यमीयों के अलावा आसपास के तमाम क्षेत्रीय लोग गणपति के दर्शनार्थ नीता त्रिवेदी ‘ताई’ के आवास पहुंच कर बाप्पा के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है।

समाजसेवी नीता त्रिवेदी ने बताया कि पांच दिनों तक आवास पर बाप्पा के समक्ष सैकड़ों लोगों को देखकर बहुत अच्छा लगता हैं। तथा घरपरिवार व समस्त सोसायटी के लोग आध्यात्मिक माहौल से हर दिन भजन,सत्संग व आरती के माध्यम से बाप्पा की सेवा मे लोग हाजिर रहते हैं।

