रोटरी क्लब ऑफ डोंबिवली वेस्ट द्वारा निराश्रित बालक-बालिकाओं को वस्त्र दान
डोंबिवली, दि . 31
रोटरी क्लब ऑफ डोंबिवली वेस्ट ने अंकुर सामाजिक संस्था के निराश्रित लड़के और लड़कियों को कपड़े दान किए। यह खर्च रोटरी प्रगति ट्रस्ट के रिजर्व से किया गया।
इस अवसर पर अंकुर संस्था की निदेशक अक्षता भोसले रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक काले, सचिव मनोज ओक, संस्थापक सदस्य डॉ.प्रल्हाद देशपांडे, रोटरी की दादी, पूर्व पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।

