फेसबुक के सर्वोसर्वा मार्क जुकरबर्ग से चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग
फेसबुक पर हो रहे अपनी आलोचना को दबाने के लिए जनसंचार कंपनी नियुक्त करने की खबर आने के बाद फेसबुक में 85 लाख पौंड की हिस्सेदारी रखने वाले ट्रिलियम एसेट मैनेजमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनास करॉन ने पिछली रात जुकरबर्ग से फेसबुक के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की।इसके साथ अन्य निवेशकों ने भी मार्क जुकरबर्ग से चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
न्यूयॉर्क टाइम्स में एक रिपोर्ट प्रकाशित कर यह खुलासा किया गया कि फेसबुक, कई बार अपनी आलोचनाओं को दबाने और लोगों के मन में कंपनी के खिलाफ भरे गुस्से को दूर करने के लिए अरबपति कार्यकर्ता जॉर्ज सोरोस की सेवाएं लेती है और आलोचना को अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के तरफ मोड़ने का काम करती है।
वहीं टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार कैंब्रिज एनालिटिका के मामले में अपनी आलोचना को दबाने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने जनसंचार कंपनी डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स की सहायता ली है।इन खबरों पर फेसबुक में 85 लाख पौंड की हिस्सेदारी रखने वाले ट्रिलियम एसेट मैनेजमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनास करॉन ने पिछली रात जुकरबर्ग से फेसबुक के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की।अनेक निवेशको ने यह भी आरोप लगाया है कि यह सही नहीं है, फेसबुक एक कंपनी है और कंपनियों को चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पदों को दो अलग अलग व्यक्ति को रखने की जरूरत होती है।

