FEATURED

कल्याण सन्मान महोत्सव में उमड़ रही है भीड़

कल्याण सन्मान महोत्सव में उमड़ रही है भीड़,
मॅक्सी ग्राउंड में हो रहा है अनोखा सन्मान महोत्सव
कल्याण – यंग स्टार यूथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कल्याण सन्मान महोत्सव इन दिनों कल्याण के मॅक्सी ग्राउंड में धूम मचा रहा है। रोज इस महोत्स्व में हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

उन्नीस मई से शुरू इस महोत्सव में रविवार को मराठी – हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार और वरिष्ठ कवि कर्ण हिन्दुस्तानी के संचालन में युवा कवि योगेश मिश्रा , सत्यदेव विजय , किरण हिंगणकर , रामस्वरूप साहू ने श्रोताओं को अपनी कविताओं से मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस सन्मान महोत्सव के बारे में यंग स्टार यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष रुपेश चंद्रकांत भोईर ने बताया कि कोरोना काल में एक से डेढ़ साल तक घरों में कैद रहे लोगों को मनोरंजित करने के लिए यह आयोजन किया गया है।

इसमें कल्याण में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसलिए हमने एक स्लोगन तैयार किया है कि

जे आहेत कल्याण ची शान ,

आम्ही करतो त्यांचा सन्मान ,

गुरूवार उन्नीस मई से शुरू किये गए इस कल्याण सन्मान महोत्सव के आखिरी दिन यानी कि २६ मई को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हर दिन एक मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इनाम भी दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *