चुनाव से पहले कुछ अपराधियों को जेल से बाहर निकालने की साजिश- संजय राउत
मुंबई, दि. 12
उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता, सांसद संजय राउत ने आज यहां आरोप लगाया कि चुनाव से पहले कुछ अपराधियों को जेल से बाहर निकालने की साजिश चल रही है और इन कैदियों से मुख्यमंत्री कार्यालय से बातचीत चल रही है।
राउत मुंबई के भांडुप स्थित अपने आवास पर मीडिया प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।
राउत ने यह भी कहा कि मैं जल्द ही इसका सबूत दूंगा।
इसी बीच इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक एक सांप आ गया और अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा गार्डों ने सांप को भगाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। अंततः सर्पमित्र को बुलाया गया। उन्होंने सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। यह सांप विषहीन था।

