भाजपा के स्टार प्रचारकों के लिस्ट में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, अशोक चौहान
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी अपने पिछले लगभग हर लोकसभा चुनाव में अपने पार्टी के प्रमुख नेताओं को ही स्टार प्रचारक के रूप में प्रस्तुत करती आई है। कभी अपने स्टार प्रचारक के लिस्ट में अपने सहयोगी पार्टी शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे या किसी अन्य का नाम शामिल नहीं किया।
लेकिन इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों के लिस्ट में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में आए अशोक चौहान का भी नाम प्रमुखता से रखा गया है।
दो दिन पूर्व ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी अपने स्टार प्रचारकों के लिस्ट में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जैसे नेताओं का समावेश है.
इसी लिस्ट में आश्चर्यजनक रूप से राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम 21वें स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अपने सभी स्टार प्रचारको के दौरे, रोड शो, सभा, और यात्रा का खर्च पार्टी फंड से खर्च करती है और इसका हिसाब इलेक्शन कमीशन को देना अनिवार्य नहीं है

