FEATURED

विवेकानन्द सेवा मण्डल द्वारा 250 वृक्षारोपण एवं संरक्षण संकल्प का तृतीय चरण सम्पन्न

डोंबिवली, दि . 21
विवेकानन्द सेवा मंडल द्वारा ‘हरित डोंबिवली’ परियोजना के तहत 250 वृक्षारोपण और संरक्षण गतिविधियाँ शुरू की गई हैं।
पहल के तीसरे चरण में, संकल्प बहुउद्देशीय संस्थान, कोलेगांव, निलजे में 60 स्वदेशी पेड़ लगाए गए।
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के कार्यकारी अभियंता पर्यावरण विभाग रोहिणी लोकरे, सिंचाई विभाग ठाणे के अभियंता महेंद्र पाटिल और प्रगति कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के स्वयंसेवक, प्रकृति प्रेमी डोंबिवलीकर, विवेकानंद सेवा मंडल उपस्थित थे।
लोकरे ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन कोमल काठे, अमेय कुलकर्णी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *