भारतीय मजदूर संघ की महिला कार्यकर्ता पर्वतारोहण के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना
मुंबई, दि. 20
गोला बारूद फैक्ट्री खड़की से भारतीय मजदूर संघ महिला अघाड़ी की महासचिव वर्षा शेलकांडे कल हिमाचल प्रदेश के मनाली में ऊंची चोटी ‘चंद्रभागा’ पर चढ़ने के लिए रवाना हुईं।
भारतीय रक्षा श्रमिक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनका अभिनंदन किया गया और शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के संयुक्त सचिव ज्ञानेश्वर जाधव, संगठन के गणेश टिंगरे, महिला अघाड़ी की अध्यक्ष शांताई लांडगे और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

