FEATURED

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एसआरए योजना के तहत निर्मित सभी इमारतों का अग्नि रोधक सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये

मुंबई, दि. 7
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यहां झुग्गी बस्ती पुनर्विकास योजना के तहत सभी इमारतों का आग रोकथाम सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है।
इस बारे मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने आश्वासन दिया कि इस मामले मे एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया जाएगा और इमारतों का सर्वेक्षण और संरचनात्मक परीक्षण भी किया जाएगा।
स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) के गोरेगांव के उन्नत नगर स्थित जय भवानी बिल्डिंग में आग लगने से मरने वालों के परिजनों को केंद्र और राज्य की ओर से संयुक्त रूप से सात लाख रुपये की सहायता की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *