FEATUREDSocial

‘भूषण चव्हाण बने अंधेरी भाजपा, वार्ड-80 के अध्यक्ष’

शीतला प्रसाद प्रसाद 

मुंबई। भाजपा ने अपने संगठनात्मक चुनाव में भूषण चव्हाण को वार्ड क्रमांक- 80 का अध्यक्ष मनोनीत किया। भाजपा उत्तर-भारतीय मोर्चा मुंबई, अध्यक्ष व नगरसेवक सुनील यादव की देखरेख में अंधेरी (पू.) स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का संगठनात्मक कार्यक्रम हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से भूषण चव्हाण को वार्ड-80 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भूषण चव्हाण ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर- कसर बाकी नहीं रखूंगा।

चव्हाण को वार्ड-80 का अध्यक्ष बनाए जाने पर नगरसेवक अभिजीत सामंत, भाजपा, उत्तर- पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, पूर्व नगरसेविका संध्या यादव, रविशंकर दुबे, संजय चौरसिया, राकेश तिवारी, बच्ची सिंह, रूपेश दांडेकर, शिवकुमार कपूर, सुरेश कथूरे आदि पार्टी के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *